Research & Development
ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता कार्यक्रम के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास डीडब्ल्यूएस के विभाग के सहायता कार्यकलापों में से एक है जिसके लिए केन्द्र् सरकार द्वारा एनजीओ सहित अनुसंधान संगठनों को 100% वित्त-पोषण दिया जाता है। इस कार्यकलाप के लिए, सचिव (डीडब्ल्यूएस) की अध्यक्षता में एक अनुसंधान सलाहकार समिति गठित की गई है ताकि प्राथमिक तौर पर मिशन के लिए अनुसंधान एवं विकास कार्यकलापों को बढ़ावा दिया जा सके। अनुसंधान के क्षेत्रों में निम्ननलिखित शामिल हैं :
- जल संसाधन अन्वेषण, आकलन और दोहन संबंधित प्रशिक्षण विकास।
- हैण्ड पंपों के डिजाइनों,सौर पंपों/हाइड्रूलिक रैम आदि में सुधार करने जैसी जल निष्कर्षण तकनीकों में सुधार हेतु प्रौद्योगिकी विकास करना।.
- पारंपरिक विद्युत इस्तेमाल द्वारा परियोजनाओं के लिए ओसीएम लागत को कम करने हेतु ऊर्जा दक्षता में सुधार करना।
- पानी की कमी को दूर करने और कृत्रिम पुन: संभरण, खारेपन को नियंत्रित करने आदि जैसी संबंधित प्रौद्योगिकी का विकास करना।
- असीमित नुकसान सहित पानी की क्षति को कम करने के लिए जल आपूर्ति परियोजनाओं के वितरण नेटवर्क में सुधार करना।
- ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल गुणवत्ता विस्तार हेतु प्रौद्योगिकी, डब्ल्यूक्यू किटों को विकास करना।
- उपयुक्त ग्रामीण स्वच्छता प्रौद्योगिकी का विकास करना।
संबंधित दस्तावेज/लिंक
- अनुसंधान और विकास पर दिशानिर्देश (04 अप्रैल,2013)(843 केबी)

- अनुसंधान एवं विकास सलाहकार समिति के सदस्य (आरडीएसी) (12.7 केबी)

- आरएण्डडी परियोजनाओं के लिए परियोजना स्वीकृति समिति के सदस्य (7.23 केबी)

- ग्रामीण वाटसन क्षेत्र में आरएण्डडी बल क्षेत्र (28.9 केबी)

- अनुसंधान परियोजनाओं का सार (खण्ड-1) (1.1 एमबी)

- अनुसंधान परियोजनाओं का सार (खण्ड-II)

- अनुसंधान परियोजनाओं का सार (खण्ड-III)

- आरएण्डडी परियोजनाओं का आवेदन करने के लिए प्रपत्र (70.4 केबी)

- आरएण्डडी परियोजनाओं की सूची।
- चल रहे अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं की सूची (वाटर सेक्टर)।






